विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
पात्र उपभोक्ताओं को दिया नए विद्युत कनेक्शन
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। शाहपुर इटई बाजार में विद्युत विभाग की ओर से विद्युत उपभोक्ता समाधान कैंप लगाया गया। कैंप में एसडीओ उतरौला ग्रामीण जीपी सिंह, जितेंद्र द्विवेदी, कृष्णपाल समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर और अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
पात्र उपभोक्ताओं के नए विद्युत कनेक्शन भी किए गए। कैंप में अनवरी बेगम, दिलशाद, अमिरका प्रसाद, साहीन, नारद प्रसाद और अमरजीत वर्मा समेत अन्य उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। एसडीओ जीपी सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
