जयंत पर टिप्पणी कर अखिलेश ने जाट समाज का किया अपमान : रोहित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जयंत चौधरी पर की गई टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंयत चौधरी पर ओझी टिप्पणी कर अखिलेश यादव ने चौधरी परिवार और जाट समाज का अपमान किया है।

जाट समाज वीरता, स्वाभिमान, मेहनत, त्याग, किसान का संरक्षक है। ऐसे समाज पर टिप्पणी कर अपमानित कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव को नेताजी बनाने का काम किया। आज आप ऐसे समाज को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दोषपूर्ण मनसिकता को दर्शाता है।

झांसी के नए एसएसपी बने आईपीएस विकास कुमार ये खबर भी पढ़े : झांसी के नए एसएसपी बने आईपीएस विकास कुमार

रोहित अग्रवाल ने आगे कहा कि अखिलेश यादव का जिससे गठबंधन हुआ, उसे आपने अपमानित करने का काम किया। 2017 में कांग्रेस से गठबंधन हुआ। तब कांग्रेस ने कहा कि आप उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया। लेकिन बसपा आपको छोड़कर चली जाती है। 2022 राष्ट्रीय लोकदल आपके साथ रहा। तब आपने अपमानित करने की कोशिश की।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव अपना चरित्र आप नहीं देख रहे है और निरंतर अपने सहयोगियों पर, जो पूर्व में आपके साथ रहे उन पर लगातार ओझी टिप्पणी कर रहे हैं। आज जो भी आपका सहयोगी बनने आ रहा है वह आपके पूर्व चरित्र को देख रहा है कि क्या बर्ताव रहा है आपका सहयोगी दलों और उनके नेताओं के प्रति। क्या आपकी सोच है। ऐसा करने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। 2025 केे विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

वहीं, रालोद उप्र के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने एक्स पर ट्वीट कर बसपा प्रमुख मायावती का जयंत चौधरी पर अखिलेश यादव की टिप्पणी को गलत करार दिए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आपने (मायावती) बिल्कुल सही कहा है, हमें ख़ुद नहीं समझ आता कि जाट और ब्राह्मण समाज से अखिलेश यादव को इतनी नफ़रत क्यों है? इतना अहंकार लाते कहाँ से हैं ये लोग?

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, अखिलेश यादव ने गठबंधन के पुराने साथियों पर तंज कसते हुए कहा था कि “हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए।” इस टिप्पणी को रालोद ने जयंत चौधरी की ओर इशारा माना है और पार्टी के नेतागण लगातार पलटवार कर रहे है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र को लेकर अमित शाह की अहम बैठक

मॉडेलिटीज तय करने को समिति गठित होगी नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम...
राष्ट्रीय 
पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र को लेकर अमित शाह की अहम बैठक

डीएम एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 22 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं,

एड्स जागरूकता के लिये रेड रन मैराथन का आयोजनः विजेता पुरस्कृत

बस्ती - जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में युवा उत्सव के अन्तर्गत रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन अमर...
उत्तर प्रदेश 
एड्स जागरूकता के लिये रेड रन मैराथन का आयोजनः विजेता पुरस्कृत

गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

दिव्यांगजन को निःशुल्क उपकरण प्रदान करने के लिए किया जायेगा शिविर का आयोजन

बस्ती - कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत समस्त पात्र दिव्यांगजन को ससमय गुणवत्तापूर्ण उपकरण वितरण कर लाभान्वित किए जाने, दिव्यांजनों को...