डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर दिया तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को कलवारी-रामपुर तटबंध के किमी. 9.00 के निकट स्थित ग्राम बैराड़ी एहतमाली के पुरवॉ मदरहवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तटबंध की स्थिति तथा आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, बाढ़ बचाओं/कटानरोधी कार्य कराये जा रहे है, जिससे ग्राम एवं तटबंध सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तटबंध की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा क्षति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता सत्येन्द्र कुमार गौतम, बृजेश सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की...
राष्ट्रीय 
मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...