एड्स जागरूकता के लिये रेड रन मैराथन का आयोजनः विजेता पुरस्कृत

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में युवा उत्सव के अन्तर्गत रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी  ने हरी झंडी दिखाकर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना तथा एचआईवी से जुड़े भेदभाव एवं भ्रांतियों को दूर करना रहा।ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव अम्बुज कुमार यादव ने कहा कि युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और समाज में इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सही जानकारी एवं जागरूकता के माध्यम से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम संभव है।
दिशा यूनिट के अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रदेश एवं राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिशा यूनिट के सुभाष यादववंशी एवं  अनुपम शुक्ला ने कहा कि एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 2,500, द्वितीय पुरस्कार 2,000, तृतीय पुरस्कार 1,500 तथा सांत्वना पुरस्कार 500 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास सेवा समिति के मोहम्मद अशरफ, सानू गुप्ता, खुशबू, रामाकांत, मंजेश, राजकुमार, सचिन सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की...
राष्ट्रीय 
मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प