डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर दिया निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
बस्ती - थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा थाना कलवारी पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करवायें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कलवारी, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
