पूजा पाठ करने के नाम पर एवं मृत्यु का भय दिखाकर आभूषण लेने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा तांत्रिक विद्या/पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों (.प्रेम कुमार उर्फ फोलई पुत्र माधोराम निवासी ग्राम टेगनहवा थाना खोडारे जनपद गोण्डा उम्र करीब 32वर्ष,प्रदीप अग्रहरी पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी ग्राम टेगनहवा पश्चिम थाना खोडारे जनपद गोण्डा उम्र करीब 30 वर्ष) को आज शुक्रवार को ग्राम भानपुर शंकर पुर मोड तिराहा उकडा के पास से समय करीब 09.00 बजे एक अदद सोने की चैन,एक अदद सोने का मंगल सुत्र, एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व 4000/- रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
थाना सोनहा जनपद बस्ती पर दिनांक 20.08.2026 को वादिनी द्वारा प्रा0पत्र दिया कि मेरा लड़का राधेश्याम की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और काफी दवा ईलाज के बावजूद ठीक नही हो रहा था, करीब दो माह पूर्व मेरे रिश्तेदार मोहित पुत्र रामानन्द निवासी बेलवा थाना सोनहा जनपद बस्ती घर आकर बताये कि मेरे सम्पर्क मे एक तांत्रिक है , जो आपके लड़के को ठीक कर सकते है ,जिस पर भरोसा करके प्रार्थिनी अपने लड़के को लेकर मोहित के साथ तांत्रिक प्रेम कुमार उर्फ फोलई पुत्र माधव निवासी टेगनहवा रम्पतडीह केशवनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोण्डा के पास उनके गाँव के समीप मन्दिर पर गयी जहाँ पर तांत्रिक ने थोडा बहुत झाड फूंक करने के बाद कहा कि आपके घर किसी भूत प्रेत का साया है और वहाँ पर जाकर पूजा करना पडेगा। दिनाँक 07/06/2026 को तांत्रिक प्रेम कुमार प्रार्थिनी का घर देखने मोहित के साथ आये, और बताये कि दिनाँक 15/06/2026 को पूजा सामग्री के साथ आऊँगा । दिनाँक 15/06/2026 को समय करीब 10 बजे दिन मे तांत्रिक प्रेम कुमार उर्फ फोलई तथा एक अज्ञात मेरे घर व्यक्ति आये और पूजा पाठ करने लगे , और कहे कि अपने लड़के के सोने चाँदी का जेवर व अपना मंगल सूत्र हमे दे दो ले जाकर गाँव के दक्षिण समय माता के मन्दिर पर पूजा करके आपका सामान लौटा देंगे । मै डर गयी और कही कि मै सोने व चाँदी के जेवर नही दूँगी तो तरह तरह से डराने धमकाने लगे तथा कहने लगे कि नही दोगी तो समय माता के स्थान पर जाकर ऐसा पूजा पाठ तंत्र विद्या करूँगा कि तुम्हारे लडके की मृत्यु हो जायेगी, मैने लड़के की मृत्यु का भय मे पड़कर ब्रेसलेट, सोने की चैन व अपना मंगल सुत्र दे दी जिसे लेकर दोनो व्यक्ति पूजा पाठ करने समय माता मन्दिर चले गये । जब वापस नही आये मैने गांव के तमाम लोगो के साथ तलाश किया गया नही मिले । मोबाइल फोन लगाने पर फोन बन्द बताने लगा ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
