ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मोहन यादव करेंगे मप्र के विकास पर संवाद

21 और 22 अगस्त को ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 का होगा आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा पर विचार साझा करेंगे डॉ. मोहन यादव 

भोपाल। नई दिल्ली में ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसर और विकास की संभावनाएं वैश्विक मंच पर प्रस्तुत की जाएंगी। शनिवार, 22 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘एमपी: अनलॉकिंग द हार्ट ऑफ इंडिया’ सत्र में प्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा पर विचार साझा करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी संजय सक्सेना ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 का आयोजन 21 और 22 अगस्त को नई दिल्ली में किया जा रहा है। देश और दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं एवं वैश्विक विशेषज्ञों की सहभागिता वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर मध्यप्रदेश की विकास संभावनाओं, निवेश अवसरों और औद्योगिक क्षेत्र में राज्य की नई दिशा पर विशेष चर्चा होगी। 

विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली ये खबर भी पढ़े : विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

फोरम के दूसरे दिन 22 अगस्त को ‘एमपी: अनलॉकिंग द हार्ट ऑफ इंडिया’ विषय पर विशेष फायरसाइड चैट आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की आर्थिक एवं औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश की संभावनाओं तथा राज्य को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार साझा करेंगे। यह सत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मध्यप्रदेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई संभावनाओं होगी
उन्होंने बताया कि ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को भी विशेष स्थान दिया गया है। 22 अगस्त को ‘वीविंग द फ्यूचर: बिल्डिंग एन इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन इन एमपी’ विषय पर विशेष सत्र होगा। इसमें उद्योग सचिव जॉन किंग्सली, ओरिएंट क्राफ्ट के संस्थापक एवं सुधीर धींगरा तथा पीडब्लूसी इंडिया के रानेन बनर्जी सहभागिता करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश में एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन के विकास, उद्योगों के विस्तार तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और नए अवसरों पर मंथन
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक पूंजी, नई अर्थव्यवस्था, ऊर्जा संक्रमण, व्यापार एवं आपूर्ति श्रृंखला, भारत-अमेरिका संबंध और वैश्विक निवेश जैसे विषयों पर भी प्रमुख सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 मध्य प्रदेश के लिए राज्य की निवेश क्षमता, औद्योगिक अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

लखनऊ। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा लखनऊ द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के खाटू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ऋषिकेश। नेपाल से धार्मिक यात्रा पर आए एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविख्यात आध्यात्मिक तीर्थस्थल परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश का पावन भ्रमण किया।प्रतिनिधिमंडल...
उत्तराखंड 
नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

जनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी यूपी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना फॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना : ओबीसी के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

लेबर कॉलोनी वार्ड में पीसीटीएस का महापौर ने किया उद्घाटन

लखनऊ। शुक्रवार जोन-2 के लेबर कॉलोनी वार्ड स्थित अलीतरंग में सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो...