विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली
काला पहाड़ पर हेरिटेज वॉक
जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को सुबह 11 बजे से जबलपुर के राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय से मंडला जिले के रामनगर चौगान तक बाइक एक्सपीडिशन हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) तथा होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में यह आयोजित इस बाइक रैली को जबलपुर से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एमपीटीबी के स्किल एवं ट्रेनिंग के डायरेक्टर डॉ डी पी सिंह, साहसिक पर्यटन के संयुक्त संचालक डॉ एस के श्रीवास्तव, जेएटीसीसी के सीईओ पीयूष दुबे और एमपीटी के रीजनल मैनेजर नवीन शर्मा रवाना करेंगे।
मंडला में रैली का स्वागत एवं फ्लैग ऑफ राम नगर में कलेक्टर मंडला, जिला पंचायत मंडला के सीईओ तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के पदाधिकारी करेंगे।
बाइक एक्सपीडिशन में 20 बाइकर्स जबलपुर से चौगान तक जाएंगे फिर वह यहां बने आदिवासी होम स्टे में रात्रि भोजन करेंगे और यहीं विश्राम करेंगे।
यह दल दूसरे दिन काला पहाड़ पर हेरिटेज वॉक करेगा। बाइकर्स द स्टॉर्म लार्डस बाइक क्लब, एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड रॉक क्लाइंबिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया आदि संस्था के हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी गौरव, संस्कृति एवं स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना तथा मध्यप्रदेश के हेरिटेज एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
साथ ही ग्रामीण पर्यटन एवं ग्रामीण होम स्टे में युवा पीढ़ी को रात्रि विश्राम के साथ आदिवासी ग्रामीण खान पान, सत्कार एवं आतिथ्य सेवाओं से परिचित कराना है।
रैली के दौरान प्रतिभागी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को नमन करते हुए आदिवासी संस्कृति, लोक कला एवं क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार भी करेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
