मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी में एचआईवी, एड्स मरीजों को दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिला चिकित्सालय के सभागार में “मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के सहयोग से दो दिवसीय सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य एचआईवी, एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना रहा।
ज्योत्सना गुप्ता, काउंसलर, एआरटी सेंटर, बस्ती ने शिविर का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित एचआईवी/एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों एवं उनके परिजनों को एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कैंप के दौरान अखिलेश सिंह, क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर ने एचआईवी/एड्स अधिनियम, संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों तथा सामाजिक सुरक्षा के संबंध में अपने विचार रखे।ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव अम्बुज कुमार यादव ने एचआईवी के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आग्रह किया।
महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर साधना अग्रहरि ने विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बच्चों की शिक्षा के लिए उपलब्ध सहयोग, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. अनिल कुमार प्रजापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कमलेश शुक्ला, समाज कल्याण विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्रम विभाग अधिकारी ने उपस्थित लोगों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।  उद्योग विभाग से अर्जुन गौतम ने उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रवक्ता कौशल किशोर श्रीवास्तव ने एचआईवी/एड्स अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
नोडल डॉक्टर महेश शुक्ला  ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स के साथ जीवन यापन कर रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
 उपस्थित लाभार्थियों ने भी अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों की समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान 50 से अधिक लाभार्थियों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

 

सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े : सर्वोदय स्कूलों के संचालन में व्यापक बदलाव की जरूरत: मुख्यमंत्री

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

11 सितंबर तक इन मामलों में उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस...
पश्चिम बंगाल 
तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी