राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने अपने लिखे पत्र में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिन्हित किये गये वादों की सूचना/सूची निर्धारित प्रारूप पर उक्त तिथि को प्रातः 11 बजे तक उनको उपलब्ध करायें।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से सम्बन्धित मामलें, बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलें, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धी विवाद एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व सम्बन्धी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) एवं उक्त के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रकार के जिन वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है, उन्हें भी अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित किया जायेगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

उत्तर प्रदेश