उद्योग बंधु की बैठक में विद्युत और सड़क व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जनपद में खराब विद्युत ट्रांसफार्मरों, विद्युत चोरी, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और लटकते विद्युत तारों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। समस्याओं के संबंध में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी न दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रीय भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण करें तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने कहा कि अधिकारी केवल बैठकों में पूर्व निर्धारित एजेंडे की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि संबंधित कार्यों में वास्तविक प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने एआरएम रोडवेज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को वर्तमान में लागू रूट डायवर्जन के मद्देनजर यातायात और सड़क व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रूट डायवर्जन वाले मार्गों का नियमित निरीक्षण कराने तथा जहां आवश्यकता हो, सड़कों की मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ये खबर भी पढ़े : महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

11 सितंबर तक इन मामलों में उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस...
पश्चिम बंगाल 
तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी