लखीमपुर में अवैध अस्पतालों की बाढ़, जच्चा-बच्चा की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

मो. तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,21 अगस्त(तरुणमित्र)। लखीमपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना पंजीकरण और जरूरी मानकों के संचालित किए जा रहे निजी अस्पतालों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कई जगह अप्रशिक्षित लोगों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है और प्रसव जैसे संवेदनशील मामलों में भी जोखिम उठाया जा रहा है।
 
मामला तब और गंभीर हो जाता है जब ऐसे अस्पतालों में डिलीवरी के साथ-साथ ऑपरेशन तक किए जाने के आरोप सामने आते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर, प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में जच्चा-बच्चा की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है।
 
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ने भी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर कोन चौराहा स्थित न्यू सम्राट हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कमियाँ मिलने पर सील कर दिया था। वहीं जिले में अन्य अस्पतालों को नोटिस भी जारी किए गए थे और जवाब मांगा गया था।
 
लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही हैनोटिस के बाद आगे क्या हुआ? क्या संबंधित अस्पतालों ने विभाग को जवाब दिया? जवाब संतोषजनक था या नहीं? अगर जवाब संतोषजनक नहीं था तो आगे क्या कार्रवाई हुई? और क्या स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा मौके पर पहुंचकर यह जांच की कि नोटिस पाने वाले अस्पताल अब भी संचालित तो नहीं हो रहे? सिर्फ अस्पताल सील कर देना या नोटिस थमा देना पर्याप्त नहीं है। 
 
जरूरत इस बात की है कि स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में बिना पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों की सूची तैयार कर नियमित जांच करे और नियमों का उल्लंघन मिलने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। क्योंकि सवाल किसी एक अस्पताल का नहीं, लोगों की जिंदगी का है। अगर बिना योग्य चिकित्सकीय व्यवस्था के प्रसव और ऑपरेशन जैसे गंभीर मामले किए जा रहे हैं, तो किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग को समय रहते सख्त कदम उठाने होंगे।
 
अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर हैं कि नोटिस की कार्रवाई के बाद अगला कदम क्या होगा?

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

11 सितंबर तक इन मामलों में उनके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस...
पश्चिम बंगाल 
तीन एफआईआर मामले में अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी का...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित भुंडी का लिया जायजा

जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने को तैयार यूपी : योगी