मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीबीए छात्रा की मौत
स्कूटी से जीएलए यूनिवर्सिटी जा रही थी छात्रा, जैत कट के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में जीएलए विश्वविद्यालय की बीबीए की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपनी स्कूटी से ओमेक्स सिटी की तरफ से क्लास लेने यूनिवर्सिटी जा रही थी, तभी जैत कट के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद लहूलुहान अवस्था में पड़ी छात्रा की सूचना उसके भाई अंशुमान पुत्र प्रद्युम्ननाथ तिवारी ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छात्रा मूलरूप से बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदी की रहने वाली थी और मथुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी स्कूटी से यूनिवर्सिटी के लिए निकली थी, लेकिन जैत कट के समीप अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
