दिव्यांगजन को निःशुल्क उपकरण प्रदान करने के लिए किया जायेगा शिविर का आयोजन
बस्ती - कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत समस्त पात्र दिव्यांगजन को ससमय गुणवत्तापूर्ण उपकरण वितरण कर लाभान्वित किए जाने, दिव्यांजनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर विभिन्न तिथियों में संबंधित विभाग द्वारा लाभार्थियों का चिन्हॉकन किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि विकास खण्ड परसरामपुर परिसर में 27 अगस्त को, विक्रमजोत में 01 सितम्बर को, रामनगर में 03 सितम्बर को, दुबौलिया में 08 सितम्बर को, रूधौली में 10 सितम्बर को, बनकटी में 15 सितम्बर को, हर्रैया में 18 सितम्बर को, गौर में 23 सितम्बर को, सल्टौआ गोपालपुर में 26 सितम्बर को, सॉउघाट में 29 सितम्बर को, बस्ती सदर में 01 अक्टूॅबर को, कप्तानगंज में 07 अक्टूॅबर को, कुदरहॉ में 10 अक्टूॅबर को, बहादुरपुर में 13 अक्टूॅबर को, नगर क्षेत्र कटेश्वरपार्क में 16 अक्टूूॅबर 2026 को शिविर का आयोजन किया जायेंगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
