पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र को लेकर अमित शाह की अहम बैठक

अमित शाह का बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के लिए जल्द स्थायी राजनीतिक समाधान का आश्वासन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मॉडेलिटीज तय करने को समिति गठित होगी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को सिलिगुड़ी में पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र की आबादी से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की पृथक पहचान, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारत के संविधान के तहत मान्यता से संबंधित मांगों को भी रखा गया।

तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : तुलसीदास जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के संविधान के दायरे में शीघ्र स्थायी राजनीतिक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पहाड़ी समुदाय की अन्य सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराकर सभी लंबित मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में स्थायी राजनीतिक समाधान से जुड़े मॉडेलिटीज़ को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं वर्तमान वार्ताकार पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। यह समिति भारत के संविधान के तहत पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में तैयार किए जाने वाले अंतिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देगी।

बैठक में सांसद राजू बिस्ता, सांसद हर्षवर्धन सिंगला, पहाड़ मंत्री बिशाल लामा, जीजेएम नेता बिमल गुरुंग, जीएनएलएफ नेता मान घीसिंग, विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमन राई, सीपीआरएम नेता जेबी राई, गोरानिमो नेता दावा पाखरीन, सुमेती नेता बिकाश राई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फेडरेशन को हर आरडब्ल्यूए की आवाज बनाना हमारा लक्ष्य : आरके गर्ग

शहर की अधिक से अधिक आरडब्ल्यूए को जोड़ने पर जोर; बढ़े हुए हाउस टैक्स का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाएगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फेडरेशन को हर आरडब्ल्यूए की आवाज बनाना हमारा लक्ष्य : आरके  गर्ग

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

उत्तर प्रदेश

फेडरेशन को हर आरडब्ल्यूए की आवाज बनाना हमारा लक्ष्य : आरके गर्ग

शहर की अधिक से अधिक आरडब्ल्यूए को जोड़ने पर जोर; बढ़े हुए हाउस टैक्स का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाएगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फेडरेशन को हर आरडब्ल्यूए की आवाज बनाना हमारा लक्ष्य : आरके  गर्ग