ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

बोले- ‘2027 की चिंता छोड़िए, पहले सपा बचाने की सोचिए’

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सहारनपुर सर्किट हाउस में कथित तौर पर सपा नेताओं के बीच हुए विवाद का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 2027 में सत्ता हासिल करने की चिंता करने से पहले अपनी पार्टी को बचाने की चिंता करनी चाहिए। राजभर ने दावा किया कि सपा के लोग ही उसके 'पीडीए' की पोल खोल रहे हैं।

मंत्री राजभर ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अखिलेश जी, 2027 से पहले सपा कैसे बचाई जाए, ये सोचना शुरू कर दीजिए। क्योंकि आपके लोग खुद आपके पीडीए की पोल खोल रहे हैं।"राजभर ने लिखा, "आपके पीडीए का 'पी' आपके (सपा) साथ नहीं है, ना पंडित और ना पिछड़ा। आपके झूठ से थोड़ा सा 'डी' आपके साथ आया था, वो भी अब आपके खिलाफ खुलकर खड़ा होने लगा है। सिर्फ अशफाक वाला 'ए' बचेगा। सहारनपुर सर्किट हाउस में आपके वाले पीडीए की असली वाली पोल बहुत धूम-धड़ाके के साथ खुल के सामने आ गई है? यकीन ना हो तो अपने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से पूछ लीजिएगा, वो वहीं सर्किट हाउस में बैठकर बस मुंह ताकने का काम कर रहे थे।"

मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी में एचआईवी, एड्स मरीजों को दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ये खबर भी पढ़े : मेरा स्वास्थ्य, मेरी जिम्मेदारी में एचआईवी, एड्स मरीजों को दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ओम प्रकाश राजभर ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "दलित समाज की जिला पंचायत सदस्य बहन ममता चौधरी ने भरी मीटिंग में आपके नेताओं को बहुत कायदे से सुनाया है। उनके साथ दलित समाज और गैर यादव पिछड़ा समाज के सपा कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर आपके 'पीडीए यानी पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) की कायदे से पोल खोली है। दलित और गैर यादव पिछड़ा समाज के आपके लोग ही अब सामने आकर चीख-चीखकर आपके 'पीट देगा अहिर' और 'पीट देगा अशफाक' गैंग का कच्चा चिट्ठा खोल रहे हैं और आप हैं कि सोशल मीडिया पर टाइम पास करने से ही फुर्सत नहीं हैं।"

अखिलेश यादव पर हमला जारी रखते हुए राजभर ने कहा, "आप ट्विटर एसी पीसी के महारथी हैं, तो अपने लोडरों को शांति से पीसी करने का सलीका भी सिखाइए। सहारनपुर सर्किट हाउस में सब कुर्सी के लिए लड़ रहे थे। आप यही संस्कार दिए हैं? बाकि, पत्रकारों को जलीज करना, गाली-गलौच और मारपीट करना तो आप सपाई गुंडों ने जैसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ रखा है। सत्ता की चाभी तो मिलने से रही, अब टेंशन सपा को बचाने की लीजिए।"

 

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड...
मध्य प्रदेश 
 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के 13 गेट खोले जाने के बाद छोड़ा गया पानी शुकवार-शनिवार रात...
मध्य प्रदेश 
नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने विदेश में रह रहे तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम जमुआटांड़ में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप चिकित्सक...
छत्तीसगढ़ 
बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील