बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम जमुआटांड़ में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप चिकित्सक बालेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे की मौत के बाद जब स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम जांच के लिए आरोपित के घर पहुंची तो उसने खुद को लकवाग्रस्त बताते हुए कार्रवाई से बचने की कोशिश की।

काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को रात में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआटांड़ निवासी तीन वर्षीय अभीस चेरवा बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे इलाज के लिए सरनाडीह गांव में बालेश्वर सिंह के पास लेकर गए थे। परिजनों का आरोप है कि कथित चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजन बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की।

बच्चे की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को जांच के लिए निकली। विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज टोप्पो और बीपीएम नेत्र प्रकाश शोर बच्चे के परिवार से मिले। इसके बाद टीम आरोपी बालेश्वर सिंह के घर पहुंची।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने घर पहुंचा देखकर बालेश्वर सिंह ने खुद को लकवा पीड़ित बताते हुए नाटक शुरू कर दिया। वह काफी देर तक खुद को लकवाग्रस्त बताता रहा। इसी बीच पुलिस और तहसीलदार कावेरी मुखर्जी भी मौके पर पहुंच गईं।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में काफी देर तक घटनाक्रम चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने बालेश्वर सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव ये खबर भी पढ़े : रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को रात में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 271 और 318 के साथ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बच्चे की मौत के मामले में इलाज के दौरान की परिस्थितियों, इस्तेमाल की गई दवाइयों और इंजेक्शन समेत अन्य पहलुओं की जांच की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत होगी।

बच्चे की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से ग्रामीण क्षेत्रों में बिना आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वालों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल और गंभीर हो गए हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील