नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

प्रशासन ने घाटों पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के 13 गेट खोले जाने के बाद छोड़ा गया पानी शुकवार-शनिवार रात नर्मदापुरम पहुँच गया, जिससे मां नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सेठानी घाट पर पिछले 24 घंटों के भीतर जलस्तर लगभग 3.4 फीट बढ़ गया है और नदी सामान्य स्तर से करीब 10 फीट ऊपर बह रही है।

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 5 हिरासत में ये खबर भी पढ़े : भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 5 हिरासत में

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी तथा घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जबलपुर स्थित बरगी डैम से छोड़ा गया पानी शुक्रवार-शनिवार रात पहुँच गया, जिसके बाद से मां नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी की आवक बढ़ने के कारण प्रसिद्ध सेठानी घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं और पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 3.4 फीट तक बढ़ चुका है।

फिलहाल सेठानी घाट पर नर्मदा नदी अपने सामान्य स्तर से करीब 10 फीट ऊपर बह रही है। डैम पॉइंट से मिली जानकारी के अनुसार, जलस्तर में हर घंटे लगभग 0.10 से 0.20 फीट की वृद्धि दर्ज की जा रही है।

राहत की बात यह है कि नर्मदा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 23.8 फीट नीचे है। हालांकि, जलस्तर बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लोगों को घाटों के नजदीक न जाने की हिदायत दी जा रही है।

बरगी डैम के खोले गए 13 गेट
जबलपुर के बरगी डैम से लगभग तीन दिन पहले पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

शुरुआत में डैम के 9 गेट खोले गए थे, लेकिन पानी की आवक बढ़ने पर गेटों की संख्या बढ़ाकर 13 कर दी गई। इन गेटों से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका सीधा असर अब नर्मदापुरम में देखने को मिल रहा है।

तवा डैम का जलस्तर भी बढ़ा
बरगी डैम के अलावा, नर्मदापुरम के तवा डैम में भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह तवा डैम का जलस्तर बढ़कर 1145 फीट पहुँच गया, जो एक दिन पहले तक 1144.30 फीट था। फिलहाल तवा डैम अपने फुल लेवल से करीब 21 फीट और गवर्निंग लेवल से लगभग 17 फीट नीचे है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम के लिहाज से आगामी दिनों के लिए राहत की खबर है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम सिस्टम नर्मदापुरम तक पहुँचते-पहुँचते कमजोर पड़ रहे हैं।

इस कारण अगले पांच दिनों तक जिले में किसी भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस मानसून सीजन में अब तक जिले में करीब 23 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 39.87 इंच बारिश हो चुकी थी।

प्रशासन लगातार बरगी डैम से आ रहे पानी और नर्मदा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। खतरे की आशंका को टालने के लिए घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई*।
यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

कोलकाता। बीरभूम के तारापीठ में हाल ही में ‘विदेशिनी’ होटल में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
पश्चिम बंगाल 
तारापीठ में होटल-लॉज की फायर सेफ्टी पर सख्ती, 15 होटल बंद

इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड, 2020 की तीखी आलोचना की है। उनका...
राष्ट्रीय 
इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील