राजस्थान में मानसून सुस्त, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। बारिश की गतिविधियां घटने के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन पिछले दिन के आंकड़े बताते हैं कि अलर्ट के बावजूद बारिश व्यापक स्तर पर नहीं हुई।

शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट था, लेकिन इनमें से 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहा। जिन इलाकों में बारिश हुई, वहां भी ज्यादातर स्थानों पर पानी 10 मिलीमीटर से कम ही बरसा।

मौसम विभाग ने 21 अगस्त को मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद बारिश कुछ चुनिंदा इलाकों तक ही सीमित रही।

किशनगंज और अटरू क्षेत्र में कुल 9 मिलीमीटर, भरतपुर के बयाना, उच्चैन और वैर में 6 मिलीमीटर तथा धौलपुर में 5 मिलीमीटर बारिश हुई।

MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : MP में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोटा के कानावास में 3 मिलीमीटर और उदयपुर के मावली में 1 मिलीमीटर पानी बरसा। मावली में बारिश के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं था।

मानसून की सुस्ती का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश और बादलों की कमी के कारण कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा और यहां पारा 40 डिग्री के बेहद करीब पहुंच गया।

चूरू में 39 डिग्री, बीकानेर में 37.4, फलोदी में 37, फतेहपुर में 36.5, हनुमानगढ़ में 36.3 और झुंझुनूं में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मापा गया। प्रदेश में दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की सक्रियता मुख्य रूप से ट्रफ लाइन की स्थिति पर निर्भर करती है। ट्रफ लाइन के आसपास हवा के दबाव और दिशा में बदलाव से ऐसा क्षेत्र बनता है, जहां बादल विकसित होने के साथ अच्छी बारिश होती है।

फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत के अमृतसर, मुजफ्फरनगर, कानपुर, डालटनगंज और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसका अधिकांश हिस्सा राजस्थान से उत्तर दिशा में होने के कारण प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर चल रही हैं।

ऐसे में फिलहाल राजस्थान में व्यापक और तेज बारिश का दौर कमजोर दिखाई दे रहा है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में 22 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी होने से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

दूसरी ओर, बारिश के बीच लंबा अंतराल रहा तो प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम के कई हिस्सों में पानी घटने के साथ हालात सुधर रहे हैं, लेकिन शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, धेमाजी...
राष्ट्रीय 
असम के 6 जिलों में बाढ़ का असर, 15 हजार लोग प्रभावित

 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड...
मध्य प्रदेश 
 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के 13 गेट खोले जाने के बाद छोड़ा गया पानी शुकवार-शनिवार रात...
मध्य प्रदेश 
नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने विदेश में रह रहे तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम जमुआटांड़ में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप चिकित्सक...
छत्तीसगढ़ 
बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील