गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में फायर सर्विस अधिकारी एवं थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस अधिकारी  अशोक कुमार यादव* के नेतृत्व में फायर सर्विस कर्मियों द्वारा पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक डेमो के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से किए जाने वाले प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में व्यक्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने तथा फायर सर्विस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं सूझबूझ के साथ आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पाण्डेय* ने बताया कि पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने के उपरांत विद्यालयों, बाजारों एवं ग्रामों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
 *संतकबीरनगर पुलिस कि अपील*:- घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें। आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तत्काल फायर सर्विस को सूचना दें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की...
राष्ट्रीय 
मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

उत्तर प्रदेश

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प