झांसी के नए एसएसपी बने आईपीएस विकास कुमार

अपराध नियंत्रण होगी बड़ी चुनौती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को झांसी का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। शासन के आदेश के बाद अब झांसी की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

28 जुलाई 1987 को जन्मे विकास कुमार मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वर्ष 2017 में उनका भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ और 18 दिसंबर 2017 को उन्होंने आईपीएस सेवा ज्वाइन की।

यूपी में सात दिन बारिश का दौर, 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : यूपी में सात दिन बारिश का दौर, 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

विकास कुमार आगरा में पुलिस उपायुक्त और फतेहगढ़ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जून 2024 में उन्हें बलरामपुर का एसपी बनाया गया था। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 26 जनवरी 2023 को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर और 15 अगस्त 2023 को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

झांसी में उनकी नई जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध पर अंकुश और यातायात व्यवस्था सुधारना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है। इसके अलावा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत करने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना भी उनके सामने अहम चुनौती होगी। बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण जिले झांसी में उनके अनुभव की बड़ी परीक्षा होगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर भी हुई चर्चा  नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा...
राष्ट्रीय 
मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, नड्डा ने की समीक्षा

कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

कौशाम्बी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकविहीन सामग्री की बिक्री को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

बस्ती - उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, रोडवेज बस्ती के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने...
राष्ट्रीय 
वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के आत्मनिर्भरता के...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

कौशाम्बी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकविहीन सामग्री की बिक्री को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी में मिलावट का कारोबार बेखौफ! सरसों तेल से दूध तक मिलावट का खेल, नकली दवाओं की बिक्री पर भी सवाल

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

बस्ती - उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, रोडवेज बस्ती के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने 37वीं स्टेट आईटी चैंपियनशिप में जीते सात पदक

आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

बस्ती - हर्रैया क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक अजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं के आत्मनिर्भरता के...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, समरस समाज का हो निर्माण - अजय सिंह

पात्र किसानों को उपलब्ध कराया जाए निःशुल्क बोरिंग - गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती - विकास भवन सभाकक्ष में सिंचाई बंधु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
पात्र किसानों को उपलब्ध कराया जाए निःशुल्क बोरिंग - गजेन्द्र मणि त्रिपाठी