शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

शिलांग में असमिया नागरिकों पर हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित: उपमुख्यमंत्री एस धर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गुवाहाटी। शिलांग में असमिया नागरिकों पर बीते 19 अगस्त को किए गए हमले की घटना को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह जानकारी मेघालय के उप मुख्यमंत्री एस धर ने आज गुवाहाटी में आयोजित एक बैठक के बाद दी है। शिलांग में असमिया नागरिकों पर हुए हमले की घटना के तीन दिन बाद आज असम और मेघालय दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच गुवाहाटी के कोइनधारा में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होने के बाद मेघालय के उप मुख्यमंत्री ने उपरोक्त बातें कही।

असम और मेघालय में उपजे विवाद के समाधान के लिए आज मेघालय सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप मुख्यमंत्री एस धर ने किया वहीं असम की ओर से मंत्री अतुल बोरा किया। दोनों राज्यों के प्रमुख मंत्रियों की अगुवाई में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसके बाद असम-मेघालय प्रतिनिधि दल ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित की जिसमें मेघालय सरकार ने मेघालय में असम के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

सीडब्ल्यूसी बैठक: युवाओं की स्थिति से लेकर चंदा चोरी तक सरकार दे जवाब ये खबर भी पढ़े : सीडब्ल्यूसी बैठक: युवाओं की स्थिति से लेकर चंदा चोरी तक सरकार दे जवाब

उच्चस्तरीय बैठक में असम सरकार की ओर से नेतृत्व किया सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोर ने और मेघालय सरकार की तरफ से उप मुख्यमंत्री एस धर ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद मेघालय सरकार की ओर उप मुख्यमंत्री एस धर और असम सरकार की ओर से मंत्री अतुल बोरा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

मेघालय सरकार के उपमुख्यमंत्री एस धर ने कहा कि ‘‘मेघालय की घटना के संबंध में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में 54 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 48 घंटे के भीतर असम के पर्यटकों को उचित सुरक्षा के साथ वापस उनके घरों में भेजा जाएगा। मेघालय सरकार ने सुरक्षा के प्रबंध किए हैं ताकि पर्यटकों के साथ कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। शिलांग में असमिया नागरिकों पर हमले की घटना को लेकर एसआईटी बनाई गई है।’’

इस बैठक के अंत में असम के मंत्री अतुल बारा ने कहा कि ‘‘असमिया लोगों पर हुए हमले की घटना को लेकर मेघालय सरकार ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई है। शिलांग की घटना पर मेघालय सरकार ने दुख व्यक्त किया है। इस बीच, मेघालय पुलिस ने घटना में शामिल 5 अज्ञात लोगों की पहचान कर ली है। 3,717 वाहन सुरक्षित रूप से असम भेजने में सक्षम रहे हैं। 175 लोगों ने पुलिस से मदद मांगी है।’’ इसके साथ ही असम सरकार के मंत्री ने असम के जोराबाट में प्रदर्शनरत प्रदर्शनकारियों से विरोध वापस लेने का आह्वान किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में वाँछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में वाँछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

आरक्षण: डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र, शिक्षक भर्ती को लेकर उठे सवाल 

लखनऊ। शनिवार आरक्षण को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े करने वाला घटनाक्रम सामने आया। जंतर-मंतर पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण: डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र, शिक्षक भर्ती को लेकर उठे सवाल 

डीएम एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनांक 22.08.2026 को जिलाधिकारी  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

चतरा के होटल में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

होटल संचालक के बेटे समेत सात युवक भी हिरासत में
राज्य  झारखंड 
चतरा के होटल में कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

आप ने खोली 'आपरेशन कायाकल्प' की पोल 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एंव सांसद संजय सिंह ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शनिवार को यहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 