बीजेपी का मुस्लिमों पर दांव, होंगे स्नेह मिलन कार्यक्रम

100 सीटों पर प्लान तैयार, अल्पसंख्यकों के साथ राजपूत, गूर्जर, जाट को साधने की तैयारी 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। सूबे में सत्तसीन भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए हर पेंच को कसने का काम कर रही है। इसी कड़ी में मुस्लिम विरोधी मिथ्या को तोड़ने की रणनीति बनायी जा रही है। प्रदेश की मुस्लिम बाहुल सौ सीटों पर अन्य जातियों को साधने का रोडमैप तैयार कर लिया है। साथ ही मुस्लिम बाहुल इलाकों में स्नेह मिलन, भाई चारा कमेटियों की बैठके एवं सम्मेलन करने की जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गयी है। 
यूपी में मुस्लिमों की आबादी करीब 19 प्रतिशत है लेकिन सरकारी योजनाओं में हिस्सेदारी लगभग 40 फीसद तक है। इसके बावजूद यह वर्ग बीजेपी के साथ जाने में कतराता है। इसी वर्ग के बदौलत विपक्षी दलों का अस्तित्व बचा है। ऐसे में भाजपा की नजर अब मुस्लिम वोट बैंक पर है। शायद इसीलिए यूपी के मेरठ से बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। क्योंकि पश्चिमी यूपी में मुस्लिमों की आबादी ठीक ठाक है। इसीलिए भाजपा ने मुस्लिम बाहुल सौ सीटों पर के लिए विशेष  रणनीति तैयार की है। इन क्षेत्र में मुस्लिमों के साथ राजपूत, गूर्जर एवं जाट समुदाय को साधने की तैयारी है। मुस्लिमों को छोड़ बाकी अन्य समाज का अधिकांश हिस्सा भाजपा के साथ पहले से ही है। 
बीजेपी ने मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में स्नेह मिलन एवं भाई चारा सम्मेलन आयोजित करने का रोड मैप तैयार कर रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में यह आयोजन अगले माह से आरंभ हो जायेंगे। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ अन्य जातियों के नेता भी शामिल होंगे। इन आयोजनों में यह बताया जायेगा कि भाजपा आपके  विरोध में नहीं है इसीलिए आबादी से दोगुना सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रही है। साथ ही विपक्ष द्वारा पार्टी को लेकर किये जा रहे दुष्प्रचार का भी पटाक्षेप किया जायेगा। पसंमंदा समाज के नेताओं को सम्मानित कर उन्हें भी बूथ मनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। 

मिथ्या तोड़ेगी बीजेपी: बासित अली
भाजपा अल्पसख्ंयक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासित अली ने बताया कि विपक्ष द्वारा इस समाज को लेकर किये जा रहे दुष्प्रचार को समाप्त करने के लिए यूपी में विधानसभा वार बैठकें एवं कार्यक्रम होंगे। कई मुस्लिम बाहुल सीटो ंपर भाजपा ने जीत दर्ज किया है यह सिलसिला आगे और बढ़ेगा। बुल्डोजर एक् शन पर कहा कि कानून सभी के लिए समान है। जो भी गरीब मुस्लिम परिवार योजनाओं के लिए वंचित है उसे लाभ दिलाया जायेगा। हर मुस्लिम परिवार से संवाद कर उसे पार्टी  के साथ जोड़ने की योजना है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

लखनऊ। लोहिया संस्थान में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ईसीएमओ उपचार की अवधारणा, मरीज के चयन, उपचार प्रबंधन, रक्तस्राव एवं रक्त...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: ईसीएमओ को बताया गया उपचार का तरीका

रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

लखनऊ। चुनावी मौसम में प्रदेश सरकार सभी को खुश करने में लगी है। इसी कड़ी में रसोईयों को भी मानदेय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रसोइयों का बढ़ेगा मानदेय, मिलेगा कैशलेस इलाज 

लोहिया संस्थान में पीआईसीसी लाइन पर हुई कार्यशाला

लखनऊ। लोहिया संस्थान के क्लिनिकल हेमेटोलॉजी विभाग की ओर से पीआईसीसी लाइन के उपयोग और सुरक्षित प्रक्रिया व प्रबंधन पर...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान में पीआईसीसी लाइन पर हुई कार्यशाला

परमार्थ गंगा तट पर मानसून के आगमन की दिखी दिव्य धारा

ऋषिकेश। मानसून का आगमन भारतीय सनातन संस्कृति में प्रकृति के पुनर्जागरण, जल की पवित्रता और जीवन के नवसंचार का उत्सव...
उत्तराखंड 
परमार्थ गंगा तट पर मानसून के आगमन की दिखी दिव्य धारा

कैंसर संस्थान में अब ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ जांच सुविधा शुरू

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के पैथोलॉजी विभाग में शनिवार को महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती पहचान...