मारपीट व हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्तगण नाम पता 01. गुरुप्रसाद पुत्र लालाराम निवासी बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद हालमुकाम रौरापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, 02.पंकज पुत्र लालाराम निवासी बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को डीघा बाइपास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी मीना देवी पत्नी अवनीश कुमार निवासी बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा उक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध जमीनी विवाद व मारपीट के मामले में दिनाँक 16.08.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्तगण को आज दिनाँक 22.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
