एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। 

बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि  के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ सफाई के संबंध में एन0एच0ए0आई0 के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। बताया गया कि एन0एच0ए0आई0 के किनारों पर झाड़ियों की साफ सफाई एवं पटरी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग/यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए तथा चालान किए गए वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफलेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके। 
एआरटीओ द्वारा बताया गया कि विगत जुलाई माह में 22 लाइसेंसों का निलंबन एवं रांग साइड ड्राइविंग के कारण 36 वाहनों का चालान किया गया इसी प्रकार यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में गलत साइड ड्राइविंग के कारण 198 एवं नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने के कारण 708 वाहनों का चालान किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय एवं जनपद न्यायालय गेट के सामने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क मरम्मत/चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सोनी होटल के पास बाएं तरफ पटरी पर गड्ढा की मरम्मत के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि सड़क पर गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाया जाए जिस पर यह स्पष्ट अंकित हो कि शहरी और खुले क्षेत्र में वाहनों की कितनी गति होनी चाहिए।
बैठक में अपर  जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। 
यातायात निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में 6331 लोगों का हेलमेट न प्रयोग करने की वजह से तथा 107 लोगों का सीट बेल्ट प्रयोग न करने के कारण चालान किया गया। 
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को निर्देशित किया गया कि डंपिंग यार्ड बनाए जाने हेतु चौड़ी सड़क के आसपास उचित दूरी पर लगभग 1.5 एकड़ जमीन के उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जहां तक बड़े लोडिंग वाहनों की सुगमता से पहुंच हो सके।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों का पालन करने के दृष्टिगत आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें।
अपर जिलाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया की जनपद के समस्त स्कूली वाहनों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय, वाहनों की परमिट एवं फिटनेस की जांच एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती रहे और समस्त अनफिट वाहनों का चालान कर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसको गंभीरता से लिया जाए, किसी भी विद्यालय में एक भी अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। 
एआरटीओ द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त 655 स्कूली वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है 41 वाहन अनफिट पाए गए हैं, जिसे संबंधित प्रबंधक को फिट कराए जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर0के0 पांडेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, टीएसआई  परमहंस व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पुरस्कार से कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा का बढ़ा मान ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय पुरस्कार से कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा का बढ़ा मान

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर/कांट।  प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप...
प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग " की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजू दुबे के नेतृत्व में "राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान को मिला 25 यूनिट ब्लड व 10 व्हील चेयर

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

-पत्नी और बहन के सिर में फंसी रह गई गोली,पत्नी के शरीर पर 6 चोट के निशान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

आईएमए की राज्य कार्यसमिति की हुई बैठक

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आयोजित तीसरी राज्य कार्यसमिति बैठक की पूर्व संध्या पर शनिवार को...