डीएम की अध्यक्षता में कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का हुआ आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।*जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग अंतर्गत अनुदान पर देय कृषि यंत्र हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक चयन का आयोजन कराया गया। 
उन्होंने बताया कि जनपद में सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकनाइजेशन योजना अंतर्गत कुल 299 एवं प्रमोशन ऑफ़ एग्रीकल्चर मेक्नाइज़ेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेसिड्यू अन्तर्गत 49 यंत्रों की बुकिंग 16 जुलाई से 10 अगस्त 26 तक आनलाइन टोकन जमा कर कृषकों द्वारा बुकिंग की गई। 
इस अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा आन लाइन ई-लाटरी निकाली गई। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि कुल 417 किसानों द्वारा टोकन धनराशि जमा कर ऑनलाइन आवेदन किया गया है जिसकी आज लॉटरी निकाली गई।किसानों को यह यंत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण से कृषि कार्य सुगमता से किए जाने हेतु उन्नतशील नवीन कृषि यंत्रों को अनुदान पर प्राप्त कर प्रोत्साहित किए जाने हेतु दिया जाता है। जिसमें किसान समय से बीज की बुवाई, निराई गुड़ाई, खेत की जुताई, कृषि रक्षा रसायनों के सम्यक उपयोग, समय से कटाई मंडाई कर अपने खेती के कार्य  को सुगमता से कर सकते हैं। इस वर्ष फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, मक्का बैच ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर,  सुपर सीडर  इत्यादि यंत्रों में  किसानों द्वारा प्रमुखता से बुकिंग की गई है। ई लॉटरी में चयनित किसान अधिकृत विक्रेता से यंत्र क्रय कर पोर्टल पर बिल  अपलोड करेंगे, जिसका निर्धारित समय में सत्यापन उपरांत अनुदान की धनराशि उनके बैंक खाते में प्रेषित की जाएगी। 
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानो को शुभकामना देते हुए बताया गया कि कृषि में यंत्रीकरण का प्रमुख योगदान है। कृषि ड्रोन, रोटावेटर, सुपर सीडर मक्का ड्रायर, फ़ार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, लेजर लेवलर, कंबाइन मशीन इत्यादि का खेती में अत्यधिक महत्व है। किसान पराली प्रबंधन हेतु बेलिंग मशीन, स्ट्रा रीपर, सुपर सीडर इत्यादि का प्रयोग कर पराली का प्रबंध कर सकते है, जिससे उन्हें पराली के वैकल्पिक उपयोग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण व मृदा स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होता है। 
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय सहित सम्मानित किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

360 TEU (कंटेनर) को 422 km की दूरी तय करके वडोदरा डिवीजन में वर्णमा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल तक...
भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते...
छत्तीसगढ़ 
स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिबार को नगर निगम द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व स्मार्ट...
स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!