निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका

90 दिन काम का प्रमाण और एक साल की सदस्यता जरूरी, मातृत्व से लेकर शिक्षा, विवाह, पेंशन व इलाज तक मिल रही आर्थिक मदद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले में निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए श्रम विभाग की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि पात्र निर्माण श्रमिक पंजीकरण कराकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह, मातृत्व और गंभीर बीमारी के इलाज में सहायता उपलब्ध कराना है।

18 से 60 वर्ष की आयु में पंजीकरण जरूरी

योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण के समय श्रमिक को पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य करने का प्रमाण देना होगा। पंजीयन शुल्क 20 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित है। श्रमिक सीएससी केंद्र अथवा बोर्ड की वेबसाइट UPBOCW.in के माध्यम से पंजीकरण और योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक वर्ष की सदस्यता अवधि पूरी होने के बाद श्रमिक विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र होगा।

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद ये खबर भी पढ़े : चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

मातृत्व और बच्चों के जन्म पर आर्थिक सहायता

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत महिला कर्मकार को उसकी श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन की दर से तीन माह के वेतन के बराबर धनराशि दी जाती है। पुरुष कर्मकार को 6000 रुपये की सहायता मिलती है। पुत्र के जन्म पर 20 हजार और पुत्री के जन्म पर 25 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। बालिका के जन्म पर 25 हजार रुपये की धनराशि एकमुश्त सावधि जमा के रूप में 18 वर्ष के लिए प्रदान की जाती है।

बेटी के विवाह में 65 हजार रुपये की मदद

कन्या विवाह सहायता योजना के तहत अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह पर प्रत्येक पुत्री के लिए 65 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। अंतर्जातीय विवाह करने पर यह सहायता 75 हजार रुपये निर्धारित है। कम से कम 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह की स्थिति में प्रत्येक लाभार्थी को 85 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। सामूहिक विवाह के आयोजन पर 15 हजार रुपये आयोजक को व्यय के लिए दिए जाते हैं।

हादसे में मौत पर पांच लाख रुपये तक सहायता

निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये की सहायता सावधि जमा के रूप में दी जाती है। सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये तथा अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। स्थायी पूर्ण अपंगता पर तीन लाख और स्थायी आंशिक विकलांगता पर दो लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाती है। वहीं, अपंजीकृत निर्माण श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर एकमुश्त 1.25 लाख रुपये की सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षा की सुविधा

अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जिले की कोरांव तहसील के बेलहट में विद्यालय स्थापित किया गया है। यहां मंडल के चारों जनपदों के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। योजना के तहत पात्र बच्चों को कक्षा छह से 12 तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा दी जाती है। पंजीकृत कामगार परिवार के अधिकतम दो बच्चे विद्यालय में अध्ययन के पात्र हैं।

बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 हजार तक सहायता

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को कक्षा एक से स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम तक योजना के अनुसार 2000 से 24 हजार रुपये तक एकमुश्त सहायता दी जाती है। कक्षा नौ, 10, 11 और 12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को विद्यालय आने-जाने के लिए एक बार साइकिल खरीदने की सब्सिडी भी अनुमन्य है।

60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन

महात्मा गांधी पेंशन योजना के तहत अद्यतन सदस्यता वाले पंजीकृत श्रमिक को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद हर माह 1000 रुपये पेंशन दी जाती है। वहीं गंभीर बीमारी सहायता योजना के तहत सरकारी, स्वायत्तशासी अथवा इम्पैनल्ड अस्पतालों में उपचार कराने पर आयुष्मान भारत योजना में देय हितलाभ के बराबर राशि की प्रतिपूर्ति का प्रावधान है।

सीडीओ ने निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे पात्रता पूरी होने पर अपना पंजीकरण कराएं और सदस्यता अवधि पूरी होने के बाद संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर दिया निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

बस्ती - थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर दिया निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर दिया तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को कलवारी-रामपुर तटबंध के किमी. 9.00 के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर दिया तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश

गुजरात के विकास को गति देने के लिए अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र

न्यूयॉर्क। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन, टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स, उबर और गोलूब कैपिटल के वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
गुजरात के विकास को गति देने के लिए अमेरिका दौरे पर सीएम भूपेंद्र

संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को अपना रही विद्या भारती

बस्ती - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान भारतीय संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रीयता एवं आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों के...
उत्तर प्रदेश 
संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक को अपना रही विद्या भारती

धर्मकांटे पर आधी रात बदमाशों का धावा, लूट के विरोध में दो कर्मचारियों पर हमला

गल्ले की चाबी मांगने पर कर्मचारियों पर किया हमला
राज्य  उत्तर प्रदेश 