धर्मकांटे पर आधी रात बदमाशों का धावा, लूट के विरोध में दो कर्मचारियों पर हमला

आधी रात वाहन तौलने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने काटी बिजली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गल्ले की चाबी मांगने पर कर्मचारियों पर किया हमला

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित अजीजपुर गांव के पास स्थित बालाजी धर्मकांटे पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने लूट के प्रयास में धावा बोल दिया। गाड़ी तौलने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने पहले धर्मकांटे की बिजली काटी और फिर अंदर घुसकर गल्ले की चाबी मांगने लगे। कर्मचारियों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

गोंडा जिले के रहने वाले धर्मकांटा कर्मचारी प्रिंस मिश्रा परिसर में बने कमरे में रहते हैं। प्रिंस के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग धर्मकांटे पर पहुंचे और गाड़ी तौलने की बात कही। ग्राहक समझकर उन्होंने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही आरोपितों ने बिजली की लाइट काट दी और अंदर घुसकर गल्ले की चाबी मांगने लगे।

मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीबीए छात्रा की मौत ये खबर भी पढ़े : मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बीबीए छात्रा की मौत

प्रिंस ने चाबी देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रिंस ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उस पर फायरिंग की, जिससे उसके हाथ में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास के कमरे में सो रहा साथी रमन पाठक भी बाहर निकल आया। आरोप है कि बदमाशों ने रमन पर भी डंडे से हमला कर दिया।

दोनों कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों के जागने की आशंका में आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फखरपुर थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

हालांकि पुलिस ने कर्मचारी द्वारा लगाए गए फायरिंग और गोली लगने के दावे पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मकांटा कर्मचारी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमले की सूचना मिली थी। उन्होंने फायरिंग की घटना और गोली लगने के दावे का खंडन किया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पीड़ित का कुछ स्थानीय लोगों से विवाद भी हुआ था। इसी बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक वजह और आरोपितों का पता चल सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

शिलांग। मेघालय की राजधानी शिलांग में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की...
राष्ट्रीय 
मेघालय में हिंसा के बाद सेना और आरएएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है

नई दिल्ली। वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप...
राष्ट्रीय 
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है

उत्तर प्रदेश

गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

कौशाम्बी । जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए...
उत्तर प्रदेश 
गुरु रविदास के संदेशों से सामाजिक समरसता का संकल्प

बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली खलीलाबाद पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ विषय पर कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण

संत कबीर नगर । कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विज्ञान केंद्र पर ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ विषय पर कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण