घबराई भाजपा पीडीए के ‘पी’ का मतलब बदल रही : अखिलेश यादव

-मुख्यमंत्री योगी के पीडीए के 'पी' की परिभाषा बदलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पलटवार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘पीडीए में पी से पाकिस्तान’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि एकरंगी लोग पीडीए के बहुरंग को क्या समझेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। इसलिए पीडीए में ‘पी’ की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है। समाजवादी चिंतन ही हमारे समाज को दिशा दिखा सकता है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “जितनी उनकी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए मजबूत होगा।” उन्होंने पीडीए का नया अर्थ बताते हुए कहा कि इसका असली मतलब प्रेम, दया और अपनापन है। हमारा लक्ष्य है कि समाजवादी विचारधारा से, पीडीए के आंदोलन से सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए सरकार बनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नोएडा में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता के दुरुपयोग को अपना अधिकार समझती है। भ्रष्टाचार तथा सरकारी बजट की लूट उसका मुख्य एजेंडा बन गया है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है और फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र को विफल करने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी के पास है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती, समाजवादी पार्टी जब साथ लेकर चलती है तो साथ निभाती है। भाजपा की ही विधायक मंदिर जातीं हैं तो उन्हें रोका जाता है। हम तो ये कहेंगे कि भाजपा के जितने भी सहयोगी दल हैं, उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जाएं।

उन्होंने प्रयागराज में बाढ़ और जलभराव की स्थिति का भी जिक्र किया और सरकार पर विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर धन खर्च करने के बावजूद शहर में जलभराव की समस्या का समाधान न कर पाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से परेशान है और आने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है।

इससे पूर्व पर पार्टी मुख्यालय में एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदी साहित्य कवि के तौर पर उदय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान एक पुस्तक का भी विमोचन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। कार्यक्रम में सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के साथ पार्टी नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति