ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

बोले- ‘आने वाले दिनों में पाकिस्तान भाग जाएंगे’

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के 'पीडीए' को लेकर राजभर ने तंज करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव पाकिस्तान भाग जाएंगे।

मंत्री ओपी राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अखिलेश यादव न तो शिक्षा की बात कर रहे हैं, न पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण बांटने की, न ही स्वास्थ्य सेवा या शांति और सद्भाव की। वह हमेशा नफरत की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और नफरत की ही बातें करते रहते हैं। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि अखिलेश यादव ही पाकिस्तान भाग जाएंगे।"

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

दिल्ली में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "हम आरक्षण का समर्थन करते हैं। बाबासाहेब बीआर अंबेडकर ने जो आरक्षण दिया था, उसका मकसद समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाना था। आरक्षण सिर्फ एक व्यक्ति या एक समुदाय को नहीं दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि संविधान में चार वर्ग हैं, सभी चारों वर्गों को लाभ मिल रहा है। सामान्य वर्ग के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण है, पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशथ और अनुसूचित व अनुसूचित जनजातियों को 22.5 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। पिछड़े वर्गों और दलितों सहित सभी को आरक्षण मिल रहा है। हालांकि, लोग सिर्फ पिछड़े और दलित कम्युनिटी पर ही ध्यान देते हैं क्योंकि वे आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं, लगभग 85 प्रतिशत, इसीलिए ऐसा लगता है कि उन्हें 85 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है।चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "यह तो तय है कि सभी को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। अगर कोई हद पार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना स्वाभाविक है।"

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार