राजस्थान में मानसून सुस्त, 14 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी

प्रदेश के बड़े हिस्से में अच्छी बारिश का इंतजार जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद प्रदेश में बारिश का असर बेहद सीमित रहा।

ज्यादातर जिलों में पूरे दिन मौसम साफ रहा, जबकि कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। बारिश नहीं होने से दिन का तापमान बढ़ गया और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई।

यूपी में सात दिन बारिश का दौर, 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : यूपी में सात दिन बारिश का दौर, 15 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 10 मिलीमीटर, कठूमर में 5 मिलीमीटर, धौलपुर के बसेड़ी में 4 मिलीमीटर और भरतपुर के नगर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई।

डूंगरपुर के चिखली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

बारिश का इंतजार कर रहे जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। चित्तौड़गढ़, कोटा, पिलानी, सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर में बारिश नहीं होने के कारण तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री तक अधिक रहा।

प्रदेश के नौ शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर दिशा में बनी हुई है और फिलहाल वहीं अटकी हुई है।

वर्तमान में मानसून ट्रफ अमृतसर, नजीबाबाद और हरदोई से होते हुए पूर्वी मध्यप्रदेश में बने वेल मार्क लो-प्रेशर एरिया से गुजर रही है तथा जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है।

इसके कारण पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि राजस्थान में मानसून गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन प्रदेश के बड़े हिस्से में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के लिए अच्छी बारिश का इंतजार जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार