प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जारी किया तात्कालिक पूर्वानुमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से रविवार सुबह जारी जिला स्तरीय तात्कालिक पूर्वानुमान में प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, जालौन, झांसी और आजमगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दूसरे क्षेत्र में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, कौशांबी, हमीरपुर.

जालौन, एटा, झांसी, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार रविवार सुबह जारी पूर्वानुमान आगामी चौबीस घंटे के दौरान कई स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश के साथ आंधी की भी बन सकती है स्थिति
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, इस समय प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय मौसमीय परिस्थितियां वर्षा के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर का हाल बेहाल ये खबर भी पढ़े : स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर का हाल बेहाल

उन्होंने कहा कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में बादलों की सक्रियता के कारण गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की भी संभावना है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि बारिश के दौरान तापमान में कुछ कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि किसान मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में आवश्यक कार्य सावधानीपूर्वक करें। बारिश और तेज हवाओं की संभावना वाले क्षेत्रों में खुले में रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ ही जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से प्रयागराज मंडल समेत पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर मौसम में तेजी से बदलाव होने की स्थिति में लोगों को ताजा मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार