कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

मृतकों की बढ़ सकती संख्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

हादसा दार एस सलाम इलाके में स्थित शहर के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थल पर हुआ, जहां कचरे का विशाल ढेर ढहकर आसपास बनी झोपड़ियों पर जा गिरा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिनी की सिविल प्रोटेक्शन सर्विस ने शुरुआती आंकड़ों में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी ये खबर भी पढ़े : इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

घटना के समय तड़के करीब तीन बजे तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर खिसकने लगा और देखते ही देखते भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई।

कचरे के मलबे में कई झोपड़ियां दब गईं। राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन के सैनिटेशन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादोउ बैलो ने बताया कि इस लैंडफिल को रविवार को ही बंद किया जाना था।

अधिकारियों ने पहले ही आसपास रहने वाले लोगों को इलाका खाली करने के नोटिस दिए थे। इसके बाद कई परिवार अन्य स्थानों पर चले गए थे, लेकिन हादसे के समय भी बड़ी संख्या में लोग इलाके में मौजूद थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे गिनी के टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन एंड डिसेंट्रलाइजेशन मंत्री डिएनाबू टुरे ने कहा कि प्रशासन वहां रह रहे शेष सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करेगा।

फिलहाल, घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से...
अंतर्राष्ट्रीय 
कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के...
मध्य प्रदेश 
आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम लगाने पर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की...
बिहार 
दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न