जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार को कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया समेत अधिकारी व रसोइया मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ बच्चे, खिलता बचपन—सही पोषण से प्रदेश रोशन’ रही।

भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग ये खबर भी पढ़े : भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पीएम पोषण योजना के रसोइया विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रसोइयों का मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। वहीं वर्ष में एक बार साड़ी या ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में पीएम पोषण योजना के तहत कुल 8,325 रसोइया कार्यरत हैं। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 15 रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि सरकार रसोइयों के हित में लगातार कार्य कर रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने कहा कि शेष सभी रसोइयों का पंजीकरण एक माह के भीतर पूरा कर उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में तेजी आएगी।कार्यक्रम में संगीता सरोज, कुसुम, छोटेलाल यादव समेत 15 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड वितरित किए गए। रसोइयों ने सरकार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के भारी बारिश के बाद एक बड़े लैंडफिल में भूस्खलन से कम से...
अंतर्राष्ट्रीय 
कचरे का ढहा पहाड़, भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के पालन की जांच के...
मध्य प्रदेश 
आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। शेयर करेंसी में रकम लगाने पर पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की...
बिहार 
दोगुनी रकम का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न