हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
बस्ती (दुबौलिया) - दुर्गा बनी हत्यारिन प्रेमी संग मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित किया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव के नहर के पास एक पचास वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव निवासी कृष्णा प्रसाद का शव 21 अगस्त की रात करीब दस बजे बभरौली से उत्तर दिशा में करीब पांच सौ मीटर दूरी पर नहर के पास मिला। शव पर किसी धारदार हथियार से गले और कान के पीछे हमला किया गया था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने घटना का बारीकी से छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना स्थानीय पर मृतक के भाई काशी प्रसाद के लिखित प्रा0 पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसमें धारा 238, 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। वहीं घटना के कारण के पीछे मृतक की लड़की व उस के प्रेमी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।
मृतक के भाई कांशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मेरे भाई कृष्णा प्रसाद की बेटी दुर्गा का पड़ोसी गांव बभरौली के लक्ष्मण से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके लिए भाई ने बेटी को समझाते हुए अन्यत्र शादी करने की बात कर रहा था, शुक्रवार की दोपहर घर से दुर्गा बकरी चराने के लिए गई थी। नहर के पास पिता ने अपनी पुत्री को उस के प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और बकरी चराने के लिए साथ ले गई बांस की लग्गी से दोनों को कृष्णा प्रसाद मारने लगा जिससे दोनो दुर्गा और प्रेमी लक्ष्मन ने बांस को छीन कर उसमें बंधे हंसिए से कृष्णा प्रसाद पर कई वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश होने पर दोनो मौके से अपने अपने घर चले गए, देर रात जब कृष्णा प्रसाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन शुरू किये तब जाकर लोगो को घटना की जानकारी हुई। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पिता ने देख लिया, जिससे नाराज़ दोनों ने बांस के डंडे में बंधी हंसिए से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
