32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

91वें बलिदान दिवस पर अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी

लखनऊ। स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को मात्र 32 वर्ष की उम्र में भारत माता के महान सपूत अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए इसी पार्क में भारत का तिरंगा फहराया था। उस समय तिरंगा स्वाधीनता का प्रतीक था। कायर ब्रिटिश सरकार ने उनके इस साहस का जवाब गोलियों से दिया और वह देश की आजादी के लिए शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी बलिदान हुए लेकिन आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वाधीनता का एक स्वर्णिम पृष्ठ छोड़ गए हैं। उनके बलिदान के महज 12 वर्ष बाद देश ब्रिटिश दासता से मुक्त होकर स्वतंत्र हुआ।

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

किसान परिवार में जन्मे, आजादी के लिए न्योछावर किया जीवन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से वह अमर शहीद की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हैं। गुलाब सिंह लोधी का जन्म वर्ष 1903 में उन्नाव के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनके भीतर देश की आजादी के लिए जज्बा था। इसी भावना के साथ उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और लखनऊ आकर देश की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने उन्नाव जिले में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश सरकार अपने उन सभी अमर बलिदानियों के पुण्य स्मरण को जीवंत बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर बलदानियों की स्मृतियों को संरक्षित रखने के लिए स्मारक निर्माण के कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाएगी।

महापुरुषों के स्मारकों के लिए करीब 500 करोड़ रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों के सम्मान में करीब 500 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सद् गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि जी महाराज समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छाजन लगाने, पार्कों के नवनिर्माण और उन्हें सुरक्षित बनाने के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का यह क्रम लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

आध्यात्मिकता, संस्कृति और आतिथ्य को पर्यटन से जोड़ने पर जोर
राज्य  उत्तर प्रदेश  हिमाचल 
पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

बस्ती - राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य...