भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के निधन पर शोकःश्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मण्डल सचिव स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की पुण्य स्मृति में उनके गांव साऊंघाट विकास खण्ड के  खझौला गांव में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, किसान नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत किसान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी का निधन 12 अगस्त 2026 को निधन हो गया  था। भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने गौरी शंकर चौधरी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों तथा किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि किसान संगठन और समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, राम सिंह पटेल एवं सुभाष चंद्र किसान,  मार्तेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. आर.पी. चौधरी, शोभा राम ठाकुर, महेन्द्र चौधरी, परमात्मा प्रसाद चौधरी तथा राजेंद्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंण्डल अध्यक्ष जयराम चौधरी, मंडल महासचिव ब्रह्मदीन चौधरी, नायाब चौधरी, पंचराम तथा रामसागर चौधरी , बस्ती जिलाध्यक्ष  विनोद कुमार चौधरी,  जिला अध्यक्ष, सिद्धार्थनगर उपेंद्र कुमार यादव,  जिला अध्यक्ष, संत कबीर नगर प्रेम नाथ उर्फ गुड्डू प्रधान , ब्रह्मदेव चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, सत्य प्रकाश दुबे, रामकृष्ण चौधरी, राम प्रताप चौधरी, मुन्नू चौधरी एवं शंकर यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा नासिर अली, आजाद समाज पार्टी के मुख्य जिला प्रभारी बस्ती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र तिवारी, रामधनी मास्टर, दिलीप चौधरी, मस्तराम चौधरी, मुन्नालाल चौधरी, महावीर चौधरी, अजय पाण्डेय,  गंगाराम चौधरी, मौल चंद्र चौधरी, उदय राज चौधरी, तिलकराम चौधरी, बाबूराम चौधरी, रामचंद्र, विनोद, राजकुमार, अवनीश, अमरजीत, रामराज यादव, अंकुर, अवधेश, परशुराम, अमरनाथ, शंभूनाथ, त्रिलोकी नाथ, बद्रीनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान भाई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने  कहा कि स्वर्गीय गौरी शंकर चौधरी की स्मृतियां और किसानों के लिए उनके संघर्ष सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

बस्ती - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी मुड़िला थाना सोनहा...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

बस्ती (दुबौलिया) - दुर्गा बनी हत्यारिन प्रेमी संग मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर बाप बेटी के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

प्रमोद की बढ़ी सुरक्षा, सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट

लालगंज, प्रतापगढ़। सुरक्षा एजेन्सियों और खुफिया रिपोर्ट को लेकर सरकार ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की सुरक्षा...