मिशन शक्ति के दूसरे चरण के तहत बहू-बेटी सम्मेलन व जागरुकता कार्यक्रम

बहराइच के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान का आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता

  • महिलाओं व बालिकाओं को किया गया सशक्त

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, उनके अधिकारों, तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, मिशन शक्ति टीमों ने उन्हें विभिन्न सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई।

महिलाओं पर होने वाले अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए, तथा उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 – सीएम हेल्पलाइन, 112 – इमरजेंसी सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1930 – साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गयी ।

गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य  ये खबर भी पढ़े : गोमती नगर गोलीकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आये अहम तथ्य

WhatsApp Image 2026-08-23 at 16.17.49 (1)

महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे लाभान्वित हो सकें। साथ ही मानव तस्करी , बाल तस्करी पर विशेष रूप से जानकारी दी गई कि इन अवैध गतिविधियों से कैसे सतर्क व सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्म-रक्षा के सरल व प्रभावी तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

आध्यात्मिकता, संस्कृति और आतिथ्य को पर्यटन से जोड़ने पर जोर
राज्य  उत्तर प्रदेश  हिमाचल 
पर्यटन को नई दिशा देने का माध्यम है एफएचआरएआई अधिवेशन: सीएम सुक्खू

रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में कर्मठ रसोइयों का सम्मान

बस्ती - राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य...