सावन माह अंतिम सोमवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, सावन माह के अंतिम सोमवार पर कांवड़ यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना टूण्डला एवं थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा थाना टूण्डला एवं थाना पचोखरा क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, कांवड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए किये गये प्रबंधों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता एवं व्यवस्थाओं को चेक किया, साथ ही ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
