नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। महाराष्ट्र नागपुर के गोधनी नगर पंचायत के फागुजी नगर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात करीब रिजर्व क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक होने से करीब 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही नागपुर फायर विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर 200 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

मौके पर राहत और बचाव काम कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लांट में क्लोरीन गैस के दो सिलेंडर रखे थे। इनमें से एक सिलेंडर इस्तेमाल में था, जबकि दूसरा रिजर्व रखा गया था।

लातूर के सरकारी स्कूल में हंगामा करने के आरोप में अभिजीत दिपके समेत 5 पर FIR ये खबर भी पढ़े : लातूर के सरकारी स्कूल में हंगामा करने के आरोप में अभिजीत दिपके समेत 5 पर FIR

रात करीब 12.30 बजे रिजर्व सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। कुछ ही देर में आसपास के इलाके में क्लोरीन गैस फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सोशल एक्टिविस्ट ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 200 मीटर के इलाके को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

गैस से प्रभावित ४० लोगों को गोधनी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल, मेयो हॉस्पिटल और स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन मरीज आईसीयू में हैं।

लीकेज को नियंत्रित करने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर गैस लीकेज रोकने का प्रयास कर रही है । इसके साथ ही हेल्थ सेंटर की टीम भी इलाके में पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के समय प्लांट में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, रात के समय कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और क्लोरीन सिलेंडर की हैंडलिंग को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...