नगर निगम में भैंसों की नीलामी के विरोध उतरे सपा-आजाद पार्टी के कार्यकर्ता

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा 

लखनऊ। नगर निगम में भैंसों की नीलामी को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। ठाकुरगंज और ऐशबाग कांजी हाउस में रखी गई भैंसों की नीलामी के दौरान सपा यूथ ब्रिगेड और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीलामी में कसाइयों और शहर से बाहर के लोगों को शामिल किया जा रहा है। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और प्रदर्शनकारियों के बीच मारपीट भी हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस के जरिए ईको गार्डन भेज दिया। वहीं, सपा विधायक अरमान खान ने अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव को पत्र सौंपकर नीलामी स्थगित करने की मांग की। उनका कहना था कि नीलामी में शामिल होने के इच्छुक कई लोग फिलहाल शहर से बाहर हैं।

ये खबर भी पढ़े : सघन चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार वाहन सीज

इसी दौरान नगर निगम मुख्यालय में नीलामी में शामिल होने पहुंचे सीतापुर निवासी रवि पांडेय के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई। रवि पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और नीलामी से जुड़े कागजात छीन लिए। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने कई दिनों तक अभियान चलाकर अवैध डेयरियों से भैंसों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा था। इन्हीं भैंसों की अब नगर निगम की ओर से नीलामी की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया