लखनऊ। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के लखनऊ व कानपुर मंडल की बैठक सोमवार को अभियान प्रमुख जेएन विश्वकर्मा के विशाल खंड गोमती नगर आवास पर संपन्न हुई। जिसमें लखनऊ और कानपुर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया और शाल तथा अभियान का मेडल और अभियान की कैप पहना कर सम्मानित किया गया।
आगे बताया कि हमारा लक्ष्य विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराना है जिसको लेकर नौ जून 2002 को यह अभियान शुरू किया गया था। पिछले चौबीस वर्षों में हम अभी कुछ कदम ही आगे बढ़ सके हैं। अभियान को आगे बढ़ाने का दायित्व अब हमारे सभी स्वयं सेवकों का है। केंद्रीय संचालक ई रामनरेश शर्मा ने अभियान के लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि प्रदेश में विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर विगत दो वर्षों से कई बार सीएम योगी को मांग पत्र दिए गए। जिन पर प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपनी संस्तुति प्रदान की। ऐसे में बीते 19 अगस्त को उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक आयोग अध्यक्षराजेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बाबत आयोग के गठन को लेकर सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। विश्वकर्मा किरण न्यूज चैनल के संपादक कमलेश प्रताप विश्वकर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान कानपुर मंडल के सह प्रभारी डा सोनू विश्वकर्मा, लखनऊ महानगर के प्रभारी लालबहादुर विश्वकर्मा, महिला प्रभारी रजनी विश्वकर्मा, कानपुर जिले के प्रभारी श्याम नारायण शर्मा, सह प्रभारी फूल चंद्र विश्वकर्मा, कानपुर मंडल के सह संचालक महावीर विश्वकर्मा,केशव शर्मा एवं प्रदेश के नव नियुक्त संचालक मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।