मोहनलालगंज थाने में बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर की पीस बैठक

मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने लोगो से दोनो ही त्यौहारो में सौहार्द बनाए रखने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। आगामी बारावफात व जन्माष्टमी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट को प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

केजीएमयू: ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस फॉर यंग हेमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन शुरू   ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस फॉर यंग हेमेटोलॉजिस्ट ओरिएंटेशन शुरू  

उन्होंने कहा कि बारावफात और जन्माष्टमी के दौरान निकलने वाले जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों तथा अन्य आयोजनों में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचा जाए, जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हों। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के लोगों ने पुलिस-प्रशासन को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसएसआई यशवंत सिंह समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को बांधें राखी

पंचांगों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा हरिद्वार। भाई-बहन के अटूट प्रेम...
धर्म-आध्यात्म  उत्तराखंड 
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को बांधें राखी

‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ को दिखाई हरी झंडी पश्चिम बर्दवान। महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने...
पश्चिम बंगाल 
‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

जानवर चराने गयी किशोरी से युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जानवर चराने गयी किशोरी से युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

बैखोफ चोरों ने दरवाजे पर खड़े आटो व मोबाइल फोन चोरी

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने पशुधन विभाग को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से आर्थिक मदद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय