फर्जी आईटीसी मामले में यूपी-हरियाणा के नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

ईडी के मुताबिक, 9.63 करोड़ की फर्जी ITC का लाभ, 10.28 करोड़ आगे पास करने का खुलासा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने और आगे पास करने के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद में नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई।

ईडी के मुताबिक, मामला मैसर्स जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी का सृजन और हस्तांतरण किया गया।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह ये खबर भी पढ़े : रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

जांच में बड़े पैमाने पर कथित सर्कुलर लेनदेन, धनराशि की तेजी से कई स्तरों पर लेयरिंग और कई फर्जी अथवा अस्तित्वहीन संस्थाओं के माध्यम से नकद निकासी का पता चला है। ईडी के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ के फर्जी आईटीसी का लाभ उठाने और 10.28 करोड़ के आईटीसी को आगे पास करने की धोखाधड़ी स्थापित हुई है।

एजेंसी ने बताया कि इस कथित फर्जीवाड़े के कारण सरकारी राजस्व को गलत तरीके से नुकसान हुआ। यह नुकसान पीएमएलए के तहत अपराध से अर्जित आय यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ की श्रेणी में आता है।

ईडी की तलाशी का उद्देश्य कथित अपराध से अर्जित आय का पता लगाना, इस नेटवर्क से लाभान्वित होने वाले अन्य लोगों की पहचान करना तथा फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य जुटाना है। एजेंसी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान सामने आने वाली जानकारियों और बरामद साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रोड रेज केस की एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पत्रकार उपाध्याय

कल होगी सुनवाई नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी का खुलासा करने वाले पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने अपने खिलाफ रोड...
राष्ट्रीय 
रोड रेज केस की एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पत्रकार उपाध्याय

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने पशुधन विभाग को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से आर्थिक मदद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

फर्जी आईटीसी मामले में यूपी-हरियाणा के नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने और आगे पास...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में यूपी-हरियाणा के नौ ठिकानों पर ईडी का छापा

राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

यूपी के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया समझाएंगे सीईसी "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई:...
उत्तर प्रदेश 
राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

गोपालन से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने पशुधन विभाग को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से आर्थिक मदद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, पूनम को मिलेगी निराश्रित गाय

राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

यूपी के स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव प्रक्रिया समझाएंगे सीईसी "लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई:...
उत्तर प्रदेश 
राजनीतिक दलों और Gen-Z से संवाद को लखनऊ पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो