धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

विहिप प्रवक्ता का राहुल गांधी पर हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए हिंदू के ग्रंथों पर बिना भावार्थ समझे बोलना आसान है लेकिन वह कुरान, बाइबल और अन्य अब्राहमिक पुस्तकों पर बोलने में डरते हैं।

विहिप नेता बंसल ने एक्स पर लिखा, "राहुल गांधी के लिए बिना समझे मनुस्मृति के एक श्लोक को चुनकर हिन्दू समाज को कटघरे में खड़ा करना बहुत आसान है। लेकिन इतना ही खुलकर तथा साहस के साथ कुरान, बाइबल और अन्य अब्राहमिक पुस्तकों में महिलाओं के संदर्भ में कही गई बातों को भी सार्वजनिक रूप से कह पाएंगे!"

सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

उन्होंने कहा कि चुनिंदा उद्धरणों और उनके विकृत अर्थों से दूषित राजनीति तो हो सकती है सत्य सामने नहीं आता। क्या आपको पता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।” भी मनुस्मृति का ही श्लोक है। इसलिए राहुल पहले पूरे ग्रंथ पढ़िए संतों और व्याख्याकारों के चरणों में बैठिये, फिर हिन्दू समाज को प्रमाणपत्र बाँटिए। किंतु, उससे पूर्व देश के युवाओं के शुद्ध मन में अपनी अशुद्ध मानसिकता का जहर मत घोलिए। महिलाओं के सम्मान और गरिमा की बात भारत को आपसे सीखने की आवश्यकता नहीं है। यहां की नारी शक्ति हमारी सभ्यता की पहचान रही है। उसे राजनीतिक भाषणों के लिए मनुस्मृति बनाम संविधान की लड़ाई में बदलना इतिहास और संस्कृति-दोनों के साथ अन्याय है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वह अलग-अलग विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के शहर पुणे में महिलाओं को संबोधित करने के दौरान मुनस्मृति के एक श्लोक का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि मनुस्मृति में महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होने की बात कही गई है। इसी बात पर कुछ लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को...
उत्तराखंड 
शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

उज्जैन। विभिन्न देशों से भारत आने वाले विदेशी न केवल भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों से प्रभावित होते हैं, बल्कि...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

उत्तर प्रदेश

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद