शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरन पैर में लगी गोली पुलिस ने कराया उपचार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हरिद्वार। सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगला इमरती क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार तीन संदिग्धों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सौरभ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाद में उसके फरार दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 21 अगस्त की रात ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगला इमरती गांव के पास बाइक पर तीन संदिग्ध मौजूद हैं। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक ये खबर भी पढ़े :  उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

घायल आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र देशराज, निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सौरभ ने अमन हत्याकांड में खुद समेत तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाकर फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पित सैनी (19), पुत्र कुलबीर सैनी, निवासी ठसका, कोतवाली मंगलौर और दीप यादव (19), पुत्र जोगिंदर यादव, निवासी माता वाला हसन बाग, लंढौरा, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

मार्क कार्नी ने कहा- कड़ा जवाब देंगे वाशिंगटन/ओटावा। अमेरिका ने शनिवार सुबह 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को...
उत्तराखंड 
शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

उज्जैन। विभिन्न देशों से भारत आने वाले विदेशी न केवल भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों से प्रभावित होते हैं, बल्कि...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

उत्तर प्रदेश

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद