उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

मप्र के उज्जैन में इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन जोड़ों ने हिंदू वैदिक परम्परा से किया विवाह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उज्जैन। विभिन्न देशों से भारत आने वाले विदेशी न केवल भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों से प्रभावित होते हैं, बल्कि अब तो वे इन्हें अपना भी रहे हैं। इसका ताजा प्रमाण मध्य प्रदेश के उज्जैन में देखने को मिला। यहां शनिवार की रात इटली, स्पेन और इंग्लैंड से आए तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह किया।

उज्जैन के निनोरा स्थित आनंदमय वेलनेस रिट्रीट में डॉ. ओमानंद गुरुजी के सान्निध्य में शनिवार शाम 6 बजे वैदिक परम्परा के अनुसार विवाह की रश्में प्रारंभ हुईं, जो देर रात चलीं। तीनों विदेशी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात , 10 जिलों में अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात , 10 जिलों में अलर्ट जारी

खास बात यह रही कि तीनों जोड़े डॉ. ओमानंद गुरुजी के शिष्य हैं। योग, ध्यान और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से प्रभावित इन विदेशी साधकों ने सनातन परंपरा को अपने जीवन में अपनाया है। उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक नाम भी रखे हैं।

डॉ. ओमानंद गुरुजी ने बताया कि समारोह में इटली की ईवा ने मां दर्पण आनंद और उनके साथी मास्सिमिलियानो ने बलराम आनंद नाम से विवाह संस्कार पूरा किया। इटली से आए दूसरे जोड़े जेसिका और लुका ने भी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। जेसिका मां सीता आनंद, जबकि लुका राम आनंद नाम से आध्यात्मिक पहचान रखते हैं। वहीं स्पेन की इन्मा ने मां शांति आनंद और इंग्लैंड के मार्क ने प्रकाशानंद नाम के साथ वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह किया।

गुरुजी के अनुसार, विदेशी साधकों के लिए भारतीय विवाह सिर्फ सामाजिक या कानूनी समझौता नहीं है। भारतीय परंपरा में विवाह को दो परिवारों और दो आत्माओं के बीच जीवनभर का संबंध माना जाता है। सात फेरों के दौरान लिए जाने वाले संकल्प, परिवार को महत्व देने और रिश्तों को जीवनभर निभाने की भारतीय सोच इन विदेशी साधकों को प्रभावित करती है। यही वजह है कि योग और अध्यात्म के लिए भारत आने वाले कई विदेशी अब भारतीय संस्कारों को भी अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन लंबे समय से देश-विदेश के आध्यात्मिक साधकों के आकर्षण का केंद्र रही है। मंदिरों, योग, ध्यान और सनातन परंपराओं से जुड़े वातावरण के कारण विदेशी साधक यहां आते हैं। इसी आध्यात्मिक माहौल के बीच इन तीनों जोड़ों ने अपने देशों के बजाय उज्जैन में वैदिक विवाह करने का निर्णय लिया। उनके लिए यह सिर्फ विवाह समारोह नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ने का अनुभव भी रहा।

उज्जैन में विदेशी नागरिकों द्वारा हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी इटली, अमेरिका और पेरू से आए तीन विदेशी जोड़ों ने निनोरा स्थित परमानंद योग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए थे। यह दूसरी बार है, जब उज्जैन के इस आश्रम में तीन विदेशी जोड़ों के भारतीय परंपरा के अनुसार विवाह किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

मार्क कार्नी ने कहा- कड़ा जवाब देंगे वाशिंगटन/ओटावा। अमेरिका ने शनिवार सुबह 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका के कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने पर बोले पीएम मार्क 

शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को...
उत्तराखंड 
शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

उज्जैन। विभिन्न देशों से भारत आने वाले विदेशी न केवल भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों से प्रभावित होते हैं, बल्कि...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

उत्तर प्रदेश

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद