देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

संयुक्त निदेशक पंचायती राज ने उत्सव भवन का किया निरीक्षण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। इसके निर्माण पर कुल 1.41 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। निर्माण के पश्चात इससे देवली सहित आसपास की 15 से 20 ग्राम पंचायत के परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2024 25 में ग्राम पंचायत राज विभाग की ओर से बेला को एक उत्सव भवन की सौगात दी गई थी। इसका निर्माण किस ग्राम पंचायत में कराया जाएगा यह प्रशासन स्तर पर तय किया जाना था तत्कालीन डीएम शिव सहाय अवस्थी ने उत्सव भवन का निर्माण करने के लिए लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली का चयन किया था जिसके पश्चात उत्सव भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। वर्तमान में उत्सव भवन की दीवारें लगभग पूरी हो चुकी है और छत बनाने की तैयारी चल रही है।अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2027 में यह शादी समारोह के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अभी हाल में निर्माणाधीन उत्सव भवन का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग एसएन सिंह ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे,डीपीएम रोशन सिंह, सेक्रेटरी आलोक पांडे ,पंचायत सहायक सत्यम यादव आदि मौजूद रहे।
संयुक्त निदेशक पंचायती राज ने देखा कि ग्राम पंचायत देवली में आठ कमरे का पंचायत सचिवालय निर्मित है और पंचायत भवन में साफ सफाई अच्छी पाई जाने के साथ सभा कक्ष में एलईडी ,टीवी लगी पाए जाने पर खुशी व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के मामले में पुलिस को...
उत्तराखंड 
शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में मुठभेड़ के मुख्य आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

उज्जैन। विभिन्न देशों से भारत आने वाले विदेशी न केवल भारतीय जीवन पद्धति और संस्कारों से प्रभावित होते हैं, बल्कि...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन में सनातन रंग, तीन विदेशी जोड़ों ने वैदिक रीति से रचाई शादी

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

उत्तर प्रदेश

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद