गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

गुलदार के हमले में 2 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के हमले में राजवीर सिंह के 2 वर्षीय पुत्र रोहित की हुई दर्दनाक मृत्यु पर विधायक ओम कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक ओम कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार की दैवीय आपदा एवं वन्यजीव योजना के अंतर्गत पीड़ित परिवार को ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और वह स्वयं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू जारी की एडवाइजरी ये खबर भी पढ़े : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू जारी की एडवाइजरी

विधायक ने संबंधित वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को नरभक्षी गुलदार को शीघ्र पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक ओम कुमार ने कहा कि मासूम रोहित की असमय मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, तहसीलदार धामपुर अतुल भगत, खंड विकास अधिकारी नहटौर प्रताप सिंह, रेंजर धामपुर आशीष जोशी, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद