हिमाचल में भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता, प्रदेश के 149 सड़कें बंद

आठ घंटे से मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय है। शनिवार रात और रविवार सुबह कई हिस्सों में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी में पिछले आठ घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और शिमला में भी बारिश हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन के कारण 149 सड़कें अवरुद्ध थीं।

सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में है, जहां 86 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 31, शिमला में 10 तथा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी-कुल्लू मार्ग पर कटौला-कामांद सड़क कांधी के पास भूस्खलन के कारण बंद है। मंडी-पठानकोट मार्ग पर उरला के पास सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात एक तरफ से चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील, जलेगी और दवाड़ा में बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर बारिश के समय यातायात रोका जा रहा है। मार्ग पर यातायात फिलहाल सुचारु है और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

बंगाल में आज भारी बारिश, 17 अगस्त को रेड अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बंगाल में आज भारी बारिश, 17 अगस्त को रेड अलर्ट

पिछले 24 घंटों में मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। कांगड़ा में 89.0, सुंदरनगर में 71.0, बग्गी में 57.1, पंडोह में 53.2, मुरारी देवी में 50.0, पालमपुर में 46.4, पांवटा साहिब में 46.2, गोहर में 42.0 और जोगिंदरनगर में 38.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी में बीती रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। कुल्लू जिले में भी रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। सुबह कुल्लू में बारिश हुई। चंबा में भी बारिश का दौर बना हुआ है। हमीरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई और शिमला में भी सुबह बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं।

सिरमौर जिले में गिरि जटोंन बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और स्थिति पर नजर रखने की अपील की है। बारिश से बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में 60 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 25 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जबकि हमीरपुर में 30 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 24 अगस्त को छिटपुट बारिश, 25 से 27 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और 28 तथा 29 अगस्त को भी छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। 24 से 29 अगस्त तक भारी, बहुत भारी या अत्यधिक भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राज्य में 30 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 90 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 376 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्य में चल और अचल संपत्ति को करीब 1,121 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवली में जिले का पहला उत्सव भवन पंचायती राज विभाग की ओर से...
देवली में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है उत्सव भवन

जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

प्रतापगढ़। जिला पंचायत, प्रतापगढ़ के अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में केरल की तर्ज...
जिला पंचायत केरल की तर्ज पर बनायेंगी सड़कें

धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय 
धार्मिक ग्रंथों पर बोलने से डरते राहुल गांधी: विनोद बंसल

बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

सीसी टीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में...
उत्तर प्रदेश 
बाल गृह में खौफनाक वारदात, किशोरी की साथियों ने बाल्टी में डुबोकर मारा

गुलदार हमले में मृत बच्चे के परिजनों को दी 5 लाख की सहायता

विधायक ओम कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर किया दुःख व्यक्त बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा...

‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

उन्नाव। स्व. एमएलसी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में जोश, जुनून और फिटनेस का शानदार...
उत्तर प्रदेश 
‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ में दौड़ा जोश, 7 हजार युवाओं ने लगाई दौड़

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नहटौर के ग्राम मुस्सेपुर पाली में विगत दिवस नरभक्षी गुलदार के...
उत्तर प्रदेश 
गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद